Publicidade

Salmos 16

दावीद की मिकताम गीत रचना.

1 परमेश्वर, मुझे सुरक्षा प्रदान कीजिए,

क्योंकि मैंने आप में आश्रय लिया है.

2 याहवेह से मैंने कहा, "आप ही प्रभु हैं;

वस्तुतः आपको छोड़ मेरा हित संभव ही नहीं."

3 पृथ्वी पर आपके लोग पवित्र महिमामय हैं,

"वे ही मेरे सुख एवं आनंद का स्रोत हैं."

4 वे, जो अन्य देवताओं के पीछे भागते हैं, उनके क्लेशों में वृद्धि होती जाएगी.

मैं उन देवताओं के लिए न तो रक्त की पेय बलि उंडेलूंगा

और न मैं उनका नाम अपने होंठों पर लाऊंगा.

5 याहवेह, आप मेरा हिस्सा हैं, आप ही मेरा भाग हैं;

आप ही मुझे सुरक्षा प्रदान करते हैं.

6 माप की डोर ने मेरे लिए रमणीय स्थान निर्धारित किए हैं;

निःसंदेह मेरा भाग आकर्षक है.

7 मैं याहवेह को स्तुत्य कहूंगा, जिन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया है;

रात्रि में भी मेरा अंतःकरण मुझे शिक्षा देता है.

8 मैंने सदैव ही याहवेह की उपस्थिति का बोध अपने सामने बनाए रखा है.

जब वह नित मेरे दायें पक्ष में रहते हैं, तो भला मैं कैसे लड़खड़ा सकता हूं.

9 इसलिये मेरा हृदय आनंदित और मेरी जीभ मगन हुई;

मेरा शरीर भी सुरक्षा में विश्राम करेगा,

10 क्योंकि आप मेरे प्राण को अधोलोक में सड़ने नहीं छोड़ देंगे,

और न अपने मनचाहे प्रिय पात्र को मृत्यु के क्षय में.

11 आप मुझ पर सर्वदा जीवन का मार्ग प्रकाशित करेंगे;

आपकी उपस्थिति में परम आनंद है,

आपके दाहिने हाथ में सर्वदा सुख बना रहता है.

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_18-40-07-