Publicidade

Salmos 26

दावीद की रचना.

1 याहवेह, मुझे निर्दोष प्रमाणित कीजिए,

क्योंकि मैं सीधा हूं;

याहवेह पर से मेरा भरोसा

कभी नहीं डगमगाया.

2 याहवेह, मुझे परख लीजिए, मेरा परीक्षण कर लीजिए,

मेरे हृदय और मेरे मन को परख लीजिए;

3 आपके करुणा-प्रेम का बोध मुझमें सदैव बना रहता है,

आपकी सत्यता मेरे मार्ग का आश्वासन है.

4 मैं न तो निकम्मी चाल चलने वालों की संगत करता हूं,

और न मैं कपटियों से सहमत होता हूं.

5 कुकर्मियों की समस्त सभाएं मेरे लिए घृणित हैं

और मैं दुष्टों की संगत में नहीं बैठता.

6 मैं अपने हाथ धोकर निर्दोषता प्रमाणित करूंगा

और याहवेह, मैं आपकी वेदी की परिक्रमा करूंगा,

7 कि मैं उच्च स्वर में आपके प्रति आभार व्यक्त कर सकूं

और आपके आश्चर्य कार्यों को बता सकूं.

8 याहवेह, मुझे आपके आवास, पवित्र मंदिर से प्रेम है,

यही वह स्थान है, जहां आपकी महिमा का निवास है.

9 पापियों की नियति में मुझे सम्मिलित न कीजिए,

हिंसक पुरुषों के साथ मुझे दंड न दीजिए.

10 उनके हाथों में दुष्ट युक्ति है,

जिनके दायें हाथ घूस से भरे हुए हैं.

11 किंतु मैं अपने आचरण में सदैव खरा रहूंगा;

मुझ पर कृपा कर मुझे मुक्त कर दीजिए.

12 मेरे पैर चौरस भूमि पर स्थिर हैं;

श्रद्धालुओं की महासभा में मैं याहवेह की वंदना करूंगा.

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-