Publicidade

Salmos 13

संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र.

1 कब तक, याहवेह? कब तक आप मुझे भुला रखेंगे, क्या सदा के लिए?

कब तक आप मुझसे अपना मुख छिपाए रहेंगे?

2 कब तक मैं अपने मन को समझाता रहूं?

कब तक दिन-रात मेरा हृदय वेदना सहता रहेगा?

कब तक मेरे शत्रु मुझ पर प्रबल होते रहेंगे?

3 याहवेह, मेरे परमेश्वर, मेरी ओर ध्यान दे मुझे उत्तर दीजिए.

मेरी आंखों को ज्योतिर्मय कीजिए, ऐसा न हो कि मैं मृत्यु की नींद में समा जाऊं,

4 तब तो निःसंदेह मेरे शत्रु यह घोषणा करेंगे, "हमने उसे नाश कर दिया,"

ऐसा न हो कि मेरा लड़खड़ाना मेरे विरोधियों के लिए आनंद का विषय बन जाए.

5 जहां तक मेरा संबंध है, याहवेह, मुझे आपके करुणा-प्रेम पर भरोसा है;

तब मेरा हृदय आपके द्वारा किए उद्धार में मगन होगा.

6 मैं याहवेह का भजन गाऊंगा,

क्योंकि उन्होंने मुझ पर अनेकानेक उपकार किए हैं.

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-