Publicidade

Salmos 95

1 चलो, हम याहवेह के स्तवन में आनंदपूर्वक गाएं;

अपने उद्धार की चट्टान के लिए उच्च स्वर में मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें.

2 हम धन्यवाद के भाव में उनकी उपस्थिति में आएं

स्तवन गीतों में हम मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें.

3 इसलिये कि याहवेह महान परमेश्वर हैं,

समस्त देवताओं के ऊपर सर्वोच्च राजा हैं.

4 पृथ्वी की गहराइयों पर उनका नियंत्रण है,

पर्वत शिखर भी उनके अधिकार में हैं.

5 समुद्र उन्हीं का है, क्योंकि यह उन्हीं की रचना है,

सूखी भूमि भी उन्हीं की हस्तकृति है.

6 आओ, हम नतमस्तक होकर आराधना करें,

हम याहवेह, हमारे सृजनहार के सामने घुटने टेकें!

7 क्योंकि वह हमारे परमेश्वर हैं

और हम उनके चराई की प्रजा हैं,

उनकी अपनी संरक्षित भेड़ें.

यदि आज तुम उनका स्वर सुनते हो,

8 "अपने हृदय कठोर न कर लेना. जैसे तुमने मेरिबाह देखें में किया था,

जैसे तुमने उस समय बंजर भूमि में मस्साह देखें नामक स्थान पर किया था,

9 जहां तुम्हारे पूर्वजों ने मुझे परखा और मेरे धैर्य की परीक्षा ली थी;

जबकि वे उस सबके गवाह थे, जो मैंने उनके सामने किया था.

10 उस पीढ़ी से मैं चालीस वर्ष उदास रहा;

मैंने कहा, ‘ये ऐसे लोग हैं जिनके हृदय फिसलते जाते हैं,

वे मेरे मार्ग समझ ही न सके हैं.’

11 तब अपने क्रोध में मैंने शपथ ली,

‘मेरे विश्राम में उनका प्रवेश कभी न होगा.’ "

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-