Pular para o conteúdo
Publicidade

भजन संहिता 62:1,2,5,6

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

परमेश्वर के उद्धार के लिये प्रतिक्षा

1 सचमुच मैं चुपचाप होकर परमेश्वर की ओर मन लगाए हूँ

मेरा उद्धार उसी से होता है।

2 सचमुच वही, मेरी चट्टान और मेरा उद्धार है,

वह मेरा गढ़ है मैं अधिक न डिगूँगा।

5 हे मेरे मन, परमेश्वर के सामने चुपचाप रह,

क्योंकि मेरी आशा उसी से है।

6 सचमुच वही मेरी चट्टान, और मेरा उद्धार है,

वह मेरा गढ़ है; इसलिए मैं न डिगूँगा।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    1 मात्र परमेश्वर में मेरे प्राणों की विश्रान्ति है;

    वही मेरे उद्धार के कारण हैं.

    2 वही मेरे लिए एक स्थिर चट्टान और मेरा उद्धार हैं;

    वह मेरे सुरक्षा-दुर्ग हैं, अब मेरा विचलित होना संभव नहीं.

    5 मेरे प्राण, शांत होकर परमेश्वर के उठने की प्रतीक्षा कर;

    उन्हीं में तुम्हारी एकमात्र आशा मगन है.

    6 वही मेरे लिए एक स्थिर चट्टान और मेरा उद्धार हैं;

    वह मेरे सुरक्षा-रच हैं, अब मेरा विचलित होना संभव नहीं.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    1 मैं चुपचाप परमेश्‍वर पर ही मन लगाए रहता हूँ,

    मेरा उद्धार उसी से होता है।

    2 वही मेरी चट्टान और मेरा उद्धार है;

    वह मेरा ऊँचा गढ़ है,

    मैं न डगमगाऊँगा।

    5 हे मेरे मन, शांति से परमेश्‍वर की प्रतीक्षा कर,

    क्योंकि मेरी आशा उसी से है।

    6 वही मेरी चट्टान और मेरा उद्धार है;

    वह मेरा ऊँचा गढ़ है,

    मैं न डगमगाऊँगा।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.