केवल परमेश्वर पर भरोसा
1 मैं चुपचाप परमेश्वर पर ही मन लगाए रहता हूँ,
मेरा उद्धार उसी से होता है।
2 वही मेरी चट्टान और मेरा उद्धार है;
वह मेरा ऊँचा गढ़ है,
मैं न डगमगाऊँगा।
5 हे मेरे मन, शांति से परमेश्वर की प्रतीक्षा कर,
क्योंकि मेरी आशा उसी से है।
6 वही मेरी चट्टान और मेरा उद्धार है;
वह मेरा ऊँचा गढ़ है,
मैं न डगमगाऊँगा।