Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 103

यहोवा को धन्य कहो

दाऊद का भजन।

1 हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह;

और जो कुछ मुझमें है,

वह उसके पवित्र नाम को धन्य कहे!

2 हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह,

और उसके किसी उपकार को न भूल।

3 वही तेरे सब अधर्म को क्षमा करता,

और तेरे सब रोगों को दूर करता है।

4 वह तेरे प्राण को नष्‍ट होने से बचाता है,

और तेरे सिर पर करुणा

और दया का मुकुट रखता है।

5 वह तुझे103:5 अक्षरशः तेरे आभूषण को उत्तम वस्तुओं से तृप्‍त करता है,

जिससे तेरी जवानी उकाब के समान नई हो जाती है।

6 यहोवा सब पिसे हुओं के लिए धार्मिकता

और न्याय के कार्य करता है।

7 उसने मूसा पर अपने मार्ग,

और इस्राएलियों पर अपने कार्य प्रकट किए।

8 यहोवा दयालु और अनुग्रहकारी,

क्रोध करने में धीमा और अति करुणामय है।

9 वह सदैव डाँटता न रहेगा,

और न सदा क्रोध करता रहेगा।

10 उसने हमारे पापों के अनुसार हमसे व्यवहार नहीं किया,

और न ही हमारे अधर्म के कामों के

अनुसार हमें बदला दिया है।

11 आकाश पृथ्वी से जितना ऊँचा है,

उसका भय माननेवालों पर उसकी करुणा उतनी ही महान है।

12 पूर्व पश्‍चिम से जितना दूर है,

उसने हमारे अपराधों को हमसे

उतना ही दूर कर दिया है।

13 जैसे पिता अपने बच्‍चों पर दया करता है,

वैसे ही यहोवा उन पर दया करता है

जो उसका भय मानते हैं।

14 क्योंकि वह जानता है

कि हम कैसे बने हैं;

उसे स्मरण रहता है

कि मनुष्य मिट्टी ही है।

15 मनुष्य की आयु घास के समान होती है;

वह मैदान के फूल के समान फूलता है,

16 जो हवा का झोंका लगते ही ठहर नहीं पाता,

और अपने स्थान पर फिर दिखाई नहीं देता।

17 परंतु यहोवा की करुणा उसका भय माननेवालों पर सदा-सर्वदा

और उसकी धार्मिकता उनके नाती-पोतों पर बनी रहती है,

18 अर्थात् उन पर जो उसकी वाचा का पालन करते

और उसके उपदेशों को स्मरण करके उन पर चलते हैं।

19 यहोवा ने अपना सिंहासन स्वर्ग में स्थापित किया है;

और उसके राज्य की प्रभुता पूरी सृष्‍टि पर है।

20 हे यहोवा के दूतो,

तुम जो बड़े पराक्रमी हो, और उसके वचन को

मानकर उसे पूरा करते हो,

उसे धन्य कहो!

21 हे यहोवा की सारी सेनाओ, हे उसके सेवको,

तुम जो उसकी इच्छा पूरी करते हो,

उसे धन्य कहो!

22 हे यहोवा की सारी सृष्‍टि,

उसके राज्य के सब स्थानों में उसे धन्य कह।

हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह!

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.