Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 103:19-22

HSB Hindi Standard Bible

19 यहोवा ने अपना सिंहासन स्वर्ग में स्थापित किया है;

और उसके राज्य की प्रभुता पूरी सृष्‍टि पर है।

20 हे यहोवा के दूतो,

तुम जो बड़े पराक्रमी हो, और उसके वचन को

मानकर उसे पूरा करते हो,

उसे धन्य कहो!

21 हे यहोवा की सारी सेनाओ, हे उसके सेवको,

तुम जो उसकी इच्छा पूरी करते हो,

उसे धन्य कहो!

22 हे यहोवा की सारी सृष्‍टि,

उसके राज्य के सब स्थानों में उसे धन्य कह।

हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह!

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    19 याहवेह ने अपना सिंहासन स्वर्ग में स्थापित किया है,

    समस्त बनाई वस्तुओं पर उनका शासन है.

    20 तुम, जो उनके स्वर्गदूत हो, याहवेह का स्तवन करो,

    तुम जो शक्तिशाली हो, तुम उनके आदेशों का पालन करते हो,

    उनके मुख से निकले वचन को पूर्ण करते हो.

    21 स्वर्ग की संपूर्ण सेना और तुम, जो उनके सेवक हो,

    और जो उनकी इच्छा की पूर्ति करते हो, याहवेह का स्तवन करो.

    22 उनकी समस्त सृष्टि, जो समस्त रचना में व्याप्‍त हैं,

    याहवेह का स्तवन करें.

    मेरे प्राण, याहवेह का स्तवन करो.

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    19 यहोवा ने तो अपना सिंहासन स्वर्ग में स्थिर किया है,

    और उसका राज्य पूरी सृष्टि पर है।

    20 हे यहोवा के दूतों, तुम जो बड़े वीर हो,

    और उसके वचन को मानते103:20 उसके वचन को मानते: जो सदैव उसकी वाणी सुनते हैं जो उसकी आज्ञा नहीं टालते। और पूरा करते हो,

    उसको धन्य कहो!

    21 हे यहोवा की सारी सेनाओं, हे उसके सेवकों,

    तुम जो उसकी इच्छा पूरी करते हो, उसको धन्य कहो!

    22 हे यहोवा की सारी सृष्टि,

    उसके राज्य के सब स्थानों में उसको धन्य कहो।

    हे मेरे मन, तू यहोवा को धन्य कह!

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.