Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 11:4-7

HSB Hindi Standard Bible

4 यहोवा अपने पवित्र मंदिर में है;

यहोवा का सिंहासन स्वर्ग में है।

उसकी आँखें मनुष्य की संतान को देखती रहती हैं,

और उसकी पलकें उन्हें जाँचती हैं।

5 यहोवा धर्मी को परखता है,

परंतु उसका मन दुष्‍ट और उपद्रव से

प्रीति रखनेवालों से घृणा करता है।

6 वह दुष्‍टों पर अंगारे11:6 कुछ अनुवादों में "अंगारे" के स्थान पर "फंदे" लिखा है। बरसाएगा;

आग और गंधक और प्रचंड लू उनके कटोरे का भाग होगी।

7 यहोवा तो धर्मी है,

वह धार्मिकता से प्रीति रखता है;

धर्मी जन उसका दर्शन पाएँगे।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    4 याहवेह अपने पवित्र मंदिर में हैं;

    उनका सिंहासन स्वर्ग में बसा है.

    उनकी दृष्टि सर्वत्र मनुष्यों को देखती है;

    उनकी सूक्ष्मदृष्टि हर एक को परखती रहती है.

    5 याहवेह की दृष्टि धर्मी एवं दुष्ट दोनों को परखती है,

    याहवेह के आत्मा हिंसा

    प्रिय पुरुषों से घृणा करते हैं.

    6 दुष्टों पर वह फन्दों की वृष्टि करेंगे,

    उनके प्याले में उनका अंश होगा अग्नि;

    गंधक तथा प्रचंड हवा.

    7 याहवेह युक्त हैं,

    धर्मी ही उन्हें प्रिय हैं;

    धर्मी जन उनका मुंह देखने पाएंगे.

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    4 यहोवा अपने पवित्र भवन में है;

    यहोवा का सिंहासन स्वर्ग में है;

    उसकी आँखें मनुष्य की सन्तान को नित देखती रहती हैं

    और उसकी पलकें उनको जाँचती हैं।

    5 यहोवा धर्मी और दुष्ट दोनों को परखता है,

    परन्तु जो उपद्रव से प्रीति रखते हैं

    उनसे वह घृणा करता है।

    6 वह दुष्टों पर आग और गन्धक बरसाएगा;

    और प्रचण्ड लूह उनके कटोरों में बाँट दी जाएँगी।

    7 क्योंकि यहोवा धर्मी है,

    वह धार्मिकता के ही कामों से प्रसन्न रहता है;

    धर्मी जन उसका दर्शन पाएँगे।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.