Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 131

परमेश्‍वर पर पूर्ण भरोसा

यात्रा का गीत : दाऊद का भजन।

1 हे यहोवा, न तो मेरा मन गर्व से

और न मेरी दृष्‍टि घमंड से भरी है;

और जो बातें मेरे लिए बड़ी और कठिन हैं,

उनमें मैं स्वयं को नहीं उलझाता।

2 निश्‍चय ही मैंने अपने मन को

दूध छुड़ाए हुए उस बच्‍चे के समान

शांत और स्थिर किया है

जो अपनी माँ की गोद में रहता है।

हाँ, मेरा मन मेरे भीतर

दूध छुड़ाए बच्‍चे के समान रहता है।

3 हे इस्राएल, अब से लेकर सदा-सर्वदा

यहोवा पर ही आशा लगाए रख।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.