11 वे तेरे राज्य की महिमा का वर्णन
और तेरे पराक्रम की चर्चा करेंगे,
12 कि वे मनुष्यों पर तेरे पराक्रम,
और तेरे राज्य के महिमामय ऐश्वर्य को प्रकट करें।
13 तेरा राज्य सदा-सर्वदा का राज्य है,
और तेरी प्रभुता पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।145:13 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "यहोवा अपने सब वचनों में विश्वासयोग्य, और अपने सब कार्यों में कृपालु है।" लिखा है।