सृष्टि द्वारा परमेश्वर का स्तुतिगान
1 याह की स्तुति करो148:1 इब्रानी में "हल्लिलूयाह"!
आकाश से यहोवा की स्तुति करो!
ऊँचे स्थानों में उसकी स्तुति करो!
2 उसके सब दूतो, उसकी स्तुति करो!
उसकी सब सेनाओ, उसकी स्तुति करो!
3 हे सूर्य और चंद्रमा, उसकी स्तुति करो!
हे सब चमकते तारो, उसकी स्तुति करो!