Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 150:1-6

HSB Hindi Standard Bible

परमेश्‍वर की स्तुति

1 याह की स्तुति करो150:1 इब्रानी में "हल्लिलूयाह"!

परमेश्‍वर के पवित्रस्थान में उसकी स्तुति करो!

उसके वैभवशाली आकाशमंडल में उसकी स्तुति करो!

2 उसके पराक्रम के कार्यों के कारण उसकी स्तुति करो!

उसकी अत्यंत महानता के अनुसार उसकी स्तुति करो!

3 तुरही फूँकते हुए उसकी स्तुति करो!

सारंगी और वीणा बजाते हुए उसकी स्तुति करो!

4 डफ बजाते और नाचते हुए उसकी स्तुति करो!

तारवाले वाद्य और बाँसुरी बजाते हुए उसकी स्तुति करो!

5 झाँझ बजाते हुए उसकी स्तुति करो!

झाँझ की ऊँची आवाज़ के साथ उसकी स्तुति करो!

6 सब प्राणी याह की स्तुति करें।

याह की स्तुति करो150:6 इब्रानी में "हल्लिलूयाह"!

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    1 याहवेह का स्तवन हो.

    परमेश्वर का उनके मंदिर में स्तवन हो;

    अत्यंत विशाल आकाश में उनका स्तवन हो.

    2 उनके अद्भुत कार्यों के लिए उनका स्तवन हो;

    उनके सर्वोत्कृष्ट महानता के योग्य उनका स्तवन हो.

    3 तुरही के साथ उनका स्तवन हो,

    वीणा तथा किन्‍नोर की संगत पर उनका स्तवन हो,

    4 खंजरी और नृत्य के साथ उनका स्तवन हो,

    तन्तु एवं बांसुरी के साथ उनका स्तवन हो,

    5 झांझ की ध्वनि की संगत पर उनका स्तवन हो,

    झांझ की उच्च झंकार में उनका स्तवन हो.

    6 हर एक प्राणी, जिसमें जीवन का श्वास है, याहवेह का स्तवन करे.

    याहवेह का स्तवन हो!

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    1 यहोवा की स्तुति करो!

    परमेश्वर के पवित्रस्थान में उसकी स्तुति करो;

    उसकी सामर्थ्य से भरे हुए आकाशमण्डल में

    उसकी स्तुति करो!

    2 उसके पराक्रम के कामों के कारण

    उसकी स्तुति करो150:2 उसके पराक्रम के कामों के कारण उसकी स्तुति करो: यहाँ परमेश्वर के सामर्थ्य को और उसकी सर्वशक्ति को प्रगट करनेवाली बातों का संदर्भ दिया गया है। ;

    उसकी अत्यन्त बड़ाई के अनुसार उसकी स्तुति करो!

    3 नरसिंगा फूँकते हुए उसकी स्तुति करो;

    सारंगी और वीणा बजाते हुए उसकी स्तुति करो!

    4 डफ बजाते और नाचते हुए उसकी स्तुति करो;

    तारवाले बाजे और बाँसुरी बजाते हुए

    उसकी स्तुति करो!

    5 ऊँचे शब्दवाली झाँझ बजाते हुए

    उसकी स्तुति करो;

    आनन्द के महाशब्दवाली झाँझ बजाते हुए

    उसकी स्तुति करो!

    6 जितने प्राणी हैं

    सब के सब यहोवा की स्तुति करें150:6 जितने प्राणी हैं सब के सब यहोवा की स्तुति करें: आकाश पृथ्वी और जल के सब प्राणी। एक विश्वव्यापी स्तुति का उदगार हो केवल संगीत वाद्द्यों से ही नहीं, सब जीवित प्राणी एक साथ उसकी स्तुति करें।!

    यहोवा की स्तुति करो!

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.