9 यहोवा का भय पवित्र है,
जो अनंतकाल तक बना रहता है।
यहोवा के नियम सत्य और पूरी रीति से धर्ममय हैं।
10 वे तो सोने से और बहुत से कुंदन से भी बढ़कर मनोहर हैं;
वे मधु से, यहाँ तक कि छत्ते के टपकनेवाले मधु से भी बढ़कर मीठे हैं।
11 उन्हीं से तेरा दास चिताया जाता है;
उनका पालन करने से बड़ा प्रतिफल प्राप्त होता है।