22 मैं अपने भाइयों के सामने तेरे नाम का प्रचार करूँगा;
सभा के बीच मैं तेरी स्तुति करूँगा।
23 हे यहोवा का भय माननेवालो,
उसकी स्तुति करो!
हे याकूब के सब वंशजो,
उसकी महिमा करो!
हे इस्राएल के सब वंशजो,
उसका भय मानो!
24 क्योंकि उसने दुःखी के दुःख को न तो तुच्छ जाना
और न उससे घृणा की,
और न ही उससे अपना मुख छिपाया है;
पर जब भी उसने उसे सहायता के लिए पुकारा,
तब उसकी सुन ली।