Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 23

अच्छा चरवाहा

दाऊद का भजन।

1 यहोवा मेरा चरवाहा है,

मुझे कोई घटी नहीं होगी।

2 वह मुझे हरी-हरी चराइयों में बैठाता है;

वह मुझे सुखदाई जल के सोतों के पास ले चलता है।

3 वह मेरे जी में जी ले आता है।

धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई करता है।

4 चाहे मैं मृत्यु की अंधकार से भरी तराई में होकर चलूँ,

फिर भी हानि से न डरूँगा,

क्योंकि तू मेरे साथ रहता है;

तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शांति मिलती है।

5 तू मेरे शत्रुओं की उपस्थिति में मेरे लिए मेज़ लगाता है;

तूने मेरे सिर पर तेल उंडेला है,

मेरा कटोरा उमड़ रहा है।

6 निश्‍चय भलाई और करुणा जीवन भर

मेरे साथ-साथ बनी रहेंगी;

और मैं यहोवा के घर में सर्वदा वास करूँगा।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.