8 परखकर34:8 या चखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है!
क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो उसकी शरण लेता है।
9 हे यहोवा के पवित्र लोगो,
उसका भय मानो,
क्योंकि उसका भय माननेवालों को कोई घटी नहीं होती।
10 जवान सिंहों को तो घटी होती है,
और वे भूखे भी रह जाते हैं,
परंतु यहोवा के खोजियों को
किसी भली वस्तु की घटी न होगी।
11 हे बालको, आओ, मेरी सुनो,
मैं तुम्हें यहोवा का भय मानना सिखाऊँगा।