Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 37:5-7

HSB Hindi Standard Bible

5 अपने मार्ग की चिंता यहोवा पर छोड़ दे;

उस पर भरोसा रख,

और वह सब कुछ पूरा करेगा।

6 वह तेरी धार्मिकता को भोर के प्रकाश के समान

और तेरे न्याय को दोपहर के प्रकाश के समान प्रकट करेगा।

7 यहोवा के सामने चुपचाप रह,

और धीरज से उसकी प्रतीक्षा कर।

उस मनुष्य के कारण न कुढ़ जिसके कार्य सफल होते हैं,

और जो दुष्‍टता की युक्‍तियों को पूरा करता है।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    5 याहवेह को अपने जीवन की योजनाएं सौंप दो;

    उन पर भरोसा करो और वे तुम्हारे लिए ये सब करेंगे:

    6 वे तुम्हारी धार्मिकता को सबेरे के सूर्य के समान

    तथा तुम्हारी सच्चाई को मध्याह्न के सूर्य समान चमकाएंगे.

    7 याहवेह के सामने चुपचाप रहकर

    धैर्यपूर्वक उन पर भरोसा करो;

    जब दुष्ट पुरुषों की युक्तियां सफल होने लगें

    अथवा जब वे अपनी बुराई की योजनाओं में सफल होने लगें तो मत कुढ़ो!

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    5 अपने मार्ग की चिन्ता यहोवा पर छोड़37:5 अपने मार्ग की चिन्ता यहोवा पर छोड़: यहाँ विचार ऐसा है कि भारी बोझ को अपने ऊपर से लुढ़काकर दूसरे पर कर दें या परमेश्वर पर डाल दें, वह उठा लेगा।;

    और उस पर भरोसा रख,

    वही पूरा करेगा।

    6 और वह तेरा धर्म ज्योति के समान,

    और तेरा न्याय दोपहर के उजियाले के

    समान प्रगट करेगा।

    7 यहोवा के सामने चुपचाप रह,

    और धीरज से उसकी प्रतिक्षा कर;

    उस मनुष्य के कारण न कुढ़, जिसके काम सफल होते हैं,

    और वह बुरी युक्तियों को निकालता है!

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.