Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 82

न्याय के लिए विनती

आसाफ का भजन।

1 परमेश्‍वर अपनी सभा में विराजमान है;

वह ईश्‍वरों82:1 या शासकों के बीच न्याय करता है :

2 "तुम कब तक अनुचित रीति से न्याय करते

और दुष्‍टों का पक्ष लेते रहोगे?

सेला।

3 कंगालों और अनाथों के साथ न्याय करो,

पीड़ितों और दरिद्रों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करो।

4 कंगालों और निर्धनों को बचाओ;

उन्हें दुष्‍टों के हाथों से छुड़ाओ।"

5 वे न तो कुछ जानते हैं,

न कुछ समझते हैं;

वे अंधेरे में भटकते रहते हैं।

पृथ्वी की पूरी नींव हिल जाती है।

6 मैंने कहा है,

"तुम ईश्‍वर82:6 या शासक हो,

और तुम सब परमप्रधान के पुत्र हो।

7 फिर भी तुम मनुष्यों के समान मरोगे,

और किसी अन्य शासक के समान

तुम्हारा भी पतन होगा।"

8 हे परमेश्‍वर उठ, पृथ्वी का न्याय कर;

क्योंकि सब जातियाँ तेरी ही हैं।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.