Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 86:8-10

HSB Hindi Standard Bible

8 हे प्रभु, देवताओं में तेरे तुल्य

कोई भी नहीं,

और न ही किसी के

कार्य तेरे जैसे हैं।

9 हे प्रभु, तूने जितनी जातियों को बनाया है,

वे सब आकर तेरे सामने दंडवत् करेंगी,

और तेरे नाम की महिमा करेंगी।

10 क्योंकि तू महान और आश्‍चर्यकर्म करनेवाला है,

केवल तू ही परमेश्‍वर है।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    8 प्रभु, देवताओं में कोई भी आपके तुल्य नहीं है;

    आपके कृत्यों की तुलना किसी अन्य से नहीं की जा सकती.

    9 आपके द्वारा बनाए गए समस्त राष्ट्रों के लोग,

    हे प्रभु, आपके सामने आकर आपकी वंदना करेंगे;

    वे आपकी महिमा का आदर करेंगे.

    10 क्योंकि आप महान हैं और अद्भुत हैं आपके कृत्य;

    मात्र आप ही परमेश्वर हैं.

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    8 हे प्रभु, देवताओं में से कोई भी तेरे तुल्य नहीं,

    और न किसी के काम तेरे कामों के बराबर हैं।

    9 हे प्रभु, जितनी जातियों को तूने बनाया है,

    सब आकर तेरे सामने दण्डवत् करेंगी,

    और तेरे नाम की महिमा करेंगी86:9 तेरे नाम की महिमा करेंगी: तुझे सच्चा परमेश्वर मानकर आदर करेंगे। वे मूर्तिपूजा का त्याग करके यहाँ आकर तेरी आराधना करेंगे।। (प्रका. 15:4)

    10 क्योंकि तू महान और आश्चर्यकर्म करनेवाला है,

    केवल तू ही परमेश्वर है।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.