1 यहोवा के लिए एक नया गीत गाओ!
हे सारी पृथ्वी के लोगो,
यहोवा के लिए गाओ!
2 यहोवा के लिए गाओ,
उसके नाम को धन्य कहो;
दिन प्रतिदिन उसके किए हुए
उद्धार का सुसमाचार सुनाते रहो।
3 अन्यजातियों में उसकी महिमा का,
और देश-देश के लोगों में
उसके आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो।