बेथ
9 जवान अपनी चाल को कैसे शुद्ध रखे?
तेरे वचन का पालन करके।
10 मैंने तुझे संपूर्ण मन से खोजा है;
अपनी आज्ञाओं से तू मुझे भटकने न दे।
11 मैंने तेरे वचन को अपने हृदय में संजोए रखा है
कि तेरे विरुद्ध पाप न करूँ।
12 हे यहोवा, तू धन्य है;
मुझे अपनी विधियाँ सिखा।
13 तेरे कहे हुए सब नियमों का वर्णन
मैंने अपने होंठों से किया है।
14 मैं तेरी नीतियों के मार्ग से ऐसा हर्षित हुआ हूँ
जैसा सब प्रकार के धन से।
15 मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूँगा,
और तेरे मार्गों की ओर दृष्टि लगाए रहूँगा।
16 मैं तेरी विधियों से आनंदित होऊँगा;
और तेरे वचन को न भूलूँगा।