सर्वज्ञानी, सर्वव्यापी परमेश्वर
1 हे यहोवा, तूने मुझे जाँचा,
और जान लिया है।
2 तू मेरा उठना और बैठना जानता है;
तू मेरे विचारों को दूर से ही समझ लेता है।
3 तू मेरे चलने और लेटने को भली-भाँति जाँचता है,
और मेरे सारे चाल-चलन से परिचित है।
4 इससे पहले कि मेरे मुँह से कोई बात निकले,
हे यहोवा, तू उसे पूरी तरह से जानता है।