7 मैं तेरे आत्मा से भागकर कहाँ जाऊँ?
या तेरी उपस्थिति से कहाँ भागूँ?
8 यदि मैं आकाश पर चढ़ूँ,
तो तू वहाँ है।
यदि मैं अपना बिछौना अधोलोक में बिछाऊँ,
तो तू वहाँ भी है।
9 यदि मैं भोर की किरणों पर
सवार होकर समुद्र के पार जा बसूँ,
10 तो वहाँ भी तू अपने हाथ से मेरी अगुवाई करेगा,
और अपने दाहिने हाथ से मुझे थामे रहेगा।