Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 143:8,10,11

HSB Hindi Standard Bible

8 भोर को अपनी करुणा की बात मुझे सुना,

क्योंकि मैंने तुझ पर भरोसा रखा है।

जिस मार्ग से मुझे जाना है,

वह मुझे बता,

क्योंकि मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ।

10 मुझे सिखा कि मैं तेरी इच्छा कैसे पूरी करूँ,

क्योंकि तू मेरा परमेश्‍वर है।

तेरा भला आत्मा मुझे सीधे मार्ग पर ले चले।

11 हे यहोवा, अपने नाम के कारण मुझे जीवित रख;

तू जो धर्मी है, मुझे संकट से छुड़ा।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    8 मैंने आप पर ही भरोसा किया है,

    तब अरुणोदय मेरे लिए आपके करुणा-प्रेम143:8 करुणा-प्रेम मूल में ख़ेसेद इस हिब्री शब्द का अर्थ में अनुग्रह, दया, प्रेम, करुणा ये शामिल हैं का संदेश लेकर आए.

    मुझे मेरे लिए निर्धारित मार्ग पर चलना है वह बताइए,

    क्योंकि मेरे प्राणों की पुकार आपके ही ओर लगी है.

    10 मुझे अपनी इच्छा के आज्ञापालन की शिक्षा दीजिए,

    क्योंकि मेरे परमेश्वर आप हैं;

    आपका धन्य आत्मा

    मुझे धर्म पथ की ओर ले जाए.

    11 याहवेह, अपनी महिमा के निमित्त मेरे प्राणों का परिरक्षण कीजिए;

    अपनी धार्मिकता में मेरे प्राणों को संकट से बचा लीजिए.

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    8 प्रातःकाल143:8 प्रातःकाल: अर्थात् अति शीघ्र, अविलम्ब, प्रातःकाल की प्रथम किरण पर ही। इसे ऐसा कर दे कि वह दिन की सर्वप्रथम बात हो। को अपनी करुणा की बात मुझे सुना,

    क्योंकि मैंने तुझी पर भरोसा रखा है।

    जिस मार्ग पर मुझे चलना है, वह मुझ को बता दे,

    क्योंकि मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ।

    10 मुझ को यह सिखा, कि मैं तेरी इच्छा कैसे पूरी करूँ, क्योंकि मेरा परमेश्वर तू ही है!

    तेरी भली आत्मा मुझ को धर्म के मार्ग में ले चले143:10 तेरी भली आत्मा मुझ को धर्म के मार्ग में ले चले: अब मार्ग में जहाँ मैं वर्तमान के संकटों से मुक्त होकर चलूँ। !

    11 हे यहोवा, मुझे अपने नाम के निमित्त जिला!

    तू जो धर्मी है, मुझ को संकट से छुड़ा ले!

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.