7 वह पिसे हुओं का न्याय करता है,
और भूखों को रोटी देता है।
यहोवा बंदियों को छुड़ाता है।
8 यहोवा अंधों की आँखें खोलता है;
यहोवा झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है;
यहोवा धर्मियों से प्रेम रखता है।
9 यहोवा परदेशियों की रक्षा करता है,
और अनाथों और विधवाओं को संभालता है;
परंतु दुष्टों के मार्ग को टेढ़ा-मेढ़ा करता है।