3 यहोवा के पर्वत पर कौन चढ़ सकता है?
और उसके पवित्र स्थान में कौन खड़ा हो सकता है?
4 वह जिसके हाथ निर्दोष हैं और हृदय शुद्ध है,
जिसने अपने मन को व्यर्थ बात की ओर नहीं लगाया,
और न कपट से शपथ खाई है।
5 वह यहोवा से आशिष,
और अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर से धार्मिकता प्राप्त करेगा।