3 कौन चढ़ सकेगा याहवेह के पर्वत पर?
कौन खड़ा रह सकेगा उनके पवित्र स्थान में?
4 वही, जिसके हाथ निर्मल और हृदय शुद्ध है,
जो मूर्तियों पर भरोसा नही रखता,
जो झूठी शपथ नहीं करता.
5 उस पर याहवेह की आशीष स्थायी रहेगी.
परमेश्वर, उसका छुड़ाने वाला, उसे धर्मी घोषित करेंगे.