भोर का आनंद
मंदिर के अर्पण के लिए दाऊद का भजन।
1 हे यहोवा, मैं तेरा गुणगान करूँगा
क्योंकि तूने मुझे खींचकर निकाला है,
और मेरे शत्रुओं को मुझ पर आनंदित नहीं होने दिया।
2 हे मेरे परमेश्वर यहोवा,
मैंने तेरी दुहाई दी,
और तूने मुझे भला-चंगा किया।
3 हे यहोवा, तूने मेरा प्राण अधोलोक से निकाला है;
तूने मुझे जीवित रखा है और कब्र में पड़ने से बचाया है।