3 यहोवा पर भरोसा रख, और भला कर।
देश में बसा रह और विश्वासयोग्य रह।
4 यहोवा में मगन रह,
और वह तेरे मनोरथों को पूरा करेगा।
5 अपने मार्ग की चिंता यहोवा पर छोड़ दे;
उस पर भरोसा रख,
और वह सब कुछ पूरा करेगा।
6 वह तेरी धार्मिकता को भोर के प्रकाश के समान
और तेरे न्याय को दोपहर के प्रकाश के समान प्रकट करेगा।