परमेश्वर हमारा शरणस्थान
1 परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है,
संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक।
2 इसलिए हम नहीं डरेंगे,
चाहे पृथ्वी उलट जाए,
और पर्वत समुद्र के बीच जा गिरें;
3 चाहे समुद्र गरजे और फेन उठाए,
और उसके उमड़ने से पर्वत काँप उठें।
सेला।
6 जातियों ने हुल्लड़ मचाया,
राज्य लड़खड़ाए;
वह बोल उठा,
और पृथ्वी पिघल गई।
10 "शांत हो जाओ, और जान लो
कि मैं ही परमेश्वर हूँ।
जातियों के मध्य मैं महान ठहरूँगा;
समस्त पृथ्वी पर भी मैं महान ठहरूँगा।"