7 जूफे से मुझे शुद्ध कर,
और मैं पवित्र हो जाऊँगा;
मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत हो जाऊँगा।
8 मुझे हर्ष और आनंद की बातें सुना,
ताकि जो हड्डियाँ तूने तोड़ डाली हैं वे मगन हो जाएँ।
9 अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले,
और मेरे सारे अधर्मों को मिटा डाल।
10 हे परमेश्वर, मुझमें शुद्ध मन उत्पन्न कर,
और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नए सिरे से उत्पन्न कर।
11 मुझे अपनी उपस्थिति से दूर न कर,
और न अपने पवित्र आत्मा को मुझसे अलग कर।
12 अपने उद्धार का आनंद मुझे लौटा दे,
और सचेत आत्मा देकर मुझे संभाल।