Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 95:1-6

HSB Hindi Standard Bible

आराधना और चेतावनी

1 आओ हम यहोवा के लिए आनंदपूर्वक गाएँ;

अपने उद्धार की चट्टान का जय जयकार करें।

2 हम धन्यवाद करते हुए उसकी उपस्थिति में आएँ,

और भजन गाते हुए

उसका जय जयकार करें।

3 क्योंकि यहोवा महान परमेश्‍वर है,

और सब देवताओं के ऊपर महान राजा है।

4 पृथ्वी के गहरे स्थान उसके हाथ में हैं;

और पहाड़ों की चोटियाँ भी उसी की हैं।

5 समुद्र उसका है, और उसे उसी ने बनाया है,

और सूखी भूमि को भी उसी के हाथों ने रचा है।

6 आओ हम झुककर दंडवत् करें,

और अपने सृष्‍टिकर्ता यहोवा के सामने घुटने टेकें।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    1 चलो, हम याहवेह के स्तवन में आनंदपूर्वक गाएं;

    अपने उद्धार की चट्टान के लिए उच्च स्वर में मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें.

    2 हम धन्यवाद के भाव में उनकी उपस्थिति में आएं

    स्तवन गीतों में हम मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें.

    3 इसलिये कि याहवेह महान परमेश्वर हैं,

    समस्त देवताओं के ऊपर सर्वोच्च राजा हैं.

    4 पृथ्वी की गहराइयों पर उनका नियंत्रण है,

    पर्वत शिखर भी उनके अधिकार में हैं.

    5 समुद्र उन्हीं का है, क्योंकि यह उन्हीं की रचना है,

    सूखी भूमि भी उन्हीं की हस्तकृति है.

    6 आओ, हम नतमस्तक होकर आराधना करें,

    हम याहवेह, हमारे सृजनहार के सामने घुटने टेकें!

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    1 आओ हम यहोवा के लिये ऊँचे स्वर से गाएँ,

    अपने उद्धार की चट्टान का जयजयकार करें!

    2 हम धन्यवाद करते हुए उसके सम्मुख आएँ,

    और भजन गाते हुए उसका जयजयकार करें।

    3 क्योंकि यहोवा महान परमेश्वर है,

    और सब देवताओं के ऊपर महान राजा है।

    4 पृथ्वी के गहरे स्थान उसी के हाथ में हैं;

    और पहाड़ों की चोटियाँ भी उसी की हैं।

    5 समुद्र उसका है, और उसी ने उसको बनाया,

    और स्थल भी उसी के हाथ का रचा है।

    6 आओ हम झुककर दण्डवत् करें,

    और अपने कर्ता यहोवा के सामने घुटने टेकें!

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.