राजा की प्रार्थना
दाऊद का भजन।
1 यहोवा जो मेरी चट्टान है, धन्य है।
वह मेरे हाथों को लड़ना
और युद्ध करना सिखाता है।
2 वह मेरे लिए करुणामय
और मेरा दृढ़ गढ़ है,
वह मेरी चट्टान और मेरा छुड़ानेवाला है;
वह मेरी ढाल और मेरा शरणस्थान है,
जो मेरी प्रजा को मेरे अधीन कर देता है।