पाप-क्षमा के लिए प्रार्थना
1 हे परमेश्वर, अपनी करुणा के अनुसार
मुझ पर अनुग्रह कर;
अपनी बड़ी दया के अनुसार मेरे अपराधों को मिटा दे।
2 मुझे मेरे अधर्म से पूरी रीति से साफ़ कर,
और मेरे पाप से मुझे शुद्ध कर।
3 मैं तो अपने अपराधों को जानता हूँ,
और मेरा पाप निरंतर मेरे सामने रहता है।
4 मैंने तेरे ही विरुद्ध पाप किया है,
और वह किया है जो तेरी दृष्टि में बुरा है;
इसलिए जब तू निर्णय सुनाए तो धर्मी,
और न्याय करे तो सच्चा ठहरे।
10 हे परमेश्वर, मुझमें शुद्ध मन उत्पन्न कर,
और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नए सिरे से उत्पन्न कर।
17 टूटा मन परमेश्वर के योग्य बलिदान है;
हे परमेश्वर, तू टूटे और पिसे हुए
हृदय को तुच्छ नहीं जानता।