विश्वासघात के बावजूद विजय
संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन।
1 क्या ही धन्य है वह
जो कंगाल की सुधि लेता है!
संकट के दिन यहोवा उसे छुड़ाएगा।
2 यहोवा उसकी रक्षा करके उसे जीवित रखेगा,
और वह पृथ्वी पर धन्य कहलाएगा।
तू उसे उसके शत्रुओं की इच्छा पर न छोड़ेगा।
3 रोग-शय्या पर यहोवा उसे संभाल लेगा;
उसके रोग के समय तू उसे बिछौने पर से उठाकर खड़ा करेगा।