6 याहवेह भोले लोगों की रक्षा करते हैं;
मेरी विषम परिस्थिति में उन्होंने मेरा उद्धार किया.
7 ओ मेरे प्राण, लौट आ अपने विश्राम स्थान पर,
क्योंकि याहवेह ने तुझ पर उपकार किया है.
8 याहवेह, आपने मेरे प्राण को मृत्यु से मुक्त किया है,
मेरे आंखों को अश्रुओं से,
तथा मेरे पांवों को लड़खड़ाने से सुरक्षित रखा है,
9 कि मैं जीवितों के लोक में
याहवेह के साथ चल फिर सकूं.