Pular para o conteúdo
Publicidade

स्तोत्र 126

आराधना के लिए यात्रियों का गीत.

1 जब याहवेह ने बंदियों को ज़ियोन लौटा लाया,

हम उन पुरुषों के समान थे, जिन्होंने स्वप्न देखा था.

2 हमारे मुख से हंसी छलक रही थी,

हमारी जीभ पर हर्षगान थे.

राष्ट्रों में यह बात जाहिर हो चुकी थी,

"उनके लिए याहवेह ने अद्भुत कार्य किए हैं."

3 हां, याहवेह ने हमारे लिए अद्भुत कार्य किए,

हम हर्ष से भरे हुए थे.

4 याहवेह, नेगेव की नदी समान,

हमारी समृद्धि लौटा लाइए126:4 समृद्धि लौटा लाइए अर्थात् हमारे बंदियों को ज़ियोन लौटा लाइए.

5 जो अश्रु बहाते हुए रोपण करते हैं,

वे हर्ष गीत गाते हुए उपज एकत्र करेंगे.

6 वह, जो रोते हुए बीजारोपण

के लिए बाहर निकलता है,

अपने साथ पूले लेकर

हर्ष गीत गाता हुआ लौटेगा.

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.