Pular para o conteúdo
Publicidade

स्तोत्र 128:1-6

OHSS Hindi Contemporary Version

1 वे सभी धन्य हैं, जिनमें याहवेह के प्रति श्रद्धा पायी जाती है,

जो उनकी नीतियों का आचरण करते हैं.

2 जिसके लिए तुम अपने हाथों से श्रम करते रहे हो, तुम्हें उसका प्रतिफल प्राप्‍त होगा;

तुम धन्य होगे और कल्याण होगा तुम्हारा.

3 तुम्हारे परिवार में

तुम्हारी पत्नी फलदायी दाखलता समान होगी;

तुम्हारी मेज़ के चारों

ओर तुम्हारी संतान जैतून के अंकुर समान होगी.

4 धन्य होता है वह जिसमें याहवेह के

प्रति श्रद्धा पाई जाती है.

5 ज़ियोन से याहवेह तुमको तुम्हारे जीवन

के हर एक दिन आशीषों से भरते रहें,

तुम आजीवन येरूशलेम की समृद्धि देखो.

6 वस्तुतः, तुम अपनी संतान की भी संतान देखने के लिए जीवित रहो.

इस्राएल राष्ट्र में शांति स्थिर रहे.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    1 क्या ही धन्य है

    वह जो यहोवा का भय मानता है,

    और उसके मार्गों पर चलता है!

    2 तू अपने हाथों के परिश्रम का फल खाएगा;

    तू प्रसन्‍न रहेगा और तेरा भला होगा।

    3 तेरे घर के भीतर तेरी पत्‍नी फलवंत दाखलता के समान,

    और तेरे बच्‍चे तेरी मेज़ के चारों ओर

    जैतून के पौधों के समान होंगे।

    4 देख, जो पुरुष यहोवा का भय मानता है,

    वह ऐसी ही आशिष पाएगा।

    5 यहोवा तुझे सिय्योन से आशिष दे,

    और तू अपने जीवन भर यरूशलेम की सुख-समृद्धि देखता रहे।

    6 तू अपने नाती-पोतों को भी देखे!

    इस्राएल को शांति मिले!

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    1 क्या ही धन्य है हर एक जो यहोवा का भय मानता है,

    और उसके मार्गों पर चलता है128:1 उसके मार्गों पर चलता है: परमेश्वर की आज्ञा और आदेशों के मार्ग।!

    2 तू अपनी कमाई को निश्चय खाने पाएगा;

    तू धन्य होगा, और तेरा भला ही होगा।

    3 तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी;

    तेरी मेज के चारों ओर तेरे बच्चे जैतून के पौधे के समान होंगे।

    4 सुन, जो पुरुष यहोवा का भय मानता हो,

    वह ऐसी ही आशीष पाएगा।

    5 यहोवा तुझे सिय्योन से आशीष देवे128:5 यहोवा तुझे सिय्योन से आशीष देवे: वह तुझे खेतों में और घरों में ही आशीष नहीं देगा परन्तु तेरी आशीषें सीधी सिय्योन से आती प्रतीत होंगी।,

    और तू जीवन भर यरूशलेम का कुशल देखता रहे!

    6 वरन् तू अपने नाती-पोतों को भी देखने पाए!

    इस्राएल को शान्ति मिले!

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.