Pular para o conteúdo
Publicidade

स्तोत्र 145:8-12

OHSS Hindi Contemporary Version

8 याहवेह उदार एवं कृपालु हैं,

वह शीघ्र क्रोधित नहीं होते और बड़ी है उनकी करुणा.

9 याहवेह सभी के प्रति भले हैं;

तथा उनकी कृपा उनकी हर एक कृति पर स्थिर रहती है.

10 याहवेह, आपके द्वारा बनाए गए समस्त सृष्टि आपके प्रति आभार व्यक्त करेंगे,

और आपके समस्त सात्विक आपका स्तवन करेंगे.

11 वे आपके साम्राज्य की महिमा का वर्णन

तथा आपके सामर्थ्य की उद्घोषणा करेंगे.

12 कि समस्त मनुष्यों को आपके महाकार्य ज्ञात हो जाएं

और उन्हें आपके साम्राज्य के अप्रतिम वैभव का बोध हो जाए.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    8 यहोवा दयालु और अनुग्रहकारी,

    क्रोध करने में धीमा और अति करुणामय है।

    9 यहोवा सब के लिए भला है,

    और अपनी सारी सृष्‍टि पर दया करता है।

    10 हे यहोवा, तेरी सारी सृष्‍टि तेरा धन्यवाद करेगी,

    और तेरे भक्‍त तुझे धन्य कहेंगे।

    11 वे तेरे राज्य की महिमा का वर्णन

    और तेरे पराक्रम की चर्चा करेंगे,

    12 कि वे मनुष्यों पर तेरे पराक्रम,

    और तेरे राज्य के महिमामय ऐश्‍वर्य को प्रकट करें।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    8 यहोवा अनुग्रहकारी और दयालु,

    विलम्ब से क्रोध करनेवाला और अति करुणामय है।

    9 यहोवा सभी के लिये भला है,

    और उसकी दया उसकी सारी सृष्टि पर है।

    10 हे यहोवा, तेरी सारी सृष्टि तेरा धन्यवाद करेगी,

    और तेरे भक्त लोग तुझे धन्य कहा करेंगे!

    11 वे तेरे राज्य की महिमा की चर्चा करेंगे,

    और तेरे पराक्रम के विषय में बातें करेंगे;

    12 कि वे मनुष्यों पर तेरे पराक्रम के काम

    और तेरे राज्य के प्रताप की महिमा प्रगट करें।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.