7 यह इसलिये कि महाराज का भरोसा याहवेह पर है;
सर्वोच्च परमेश्वर की करुणा, प्रेम के कारण
राजा अटल रहेगा.
8 आप समस्त शत्रुओं को ढूंढ़ निकालेंगे;
आपका बाहुबल उन सभी को कैद कर लाएगा, जो आपसे घृणा करते हैं.
9 आपके प्रकट होने पर,
वे सभी जलते भट्टी में जल जाएंगे.
अपने कोप में याहवेह उन्हें निगल जाएगा,
उनकी अग्नि उन्हें भस्म कर देगी.