22 तब मैं स्वजनों में आपकी महिमा का प्रचार करूंगा;
सभा में मैं आपका स्तवन करूंगा.
23 याहवेह के श्रद्धालुओ, उनका स्तवन करो!
याकोब के वंशजो, उनका सम्मान करो!
समस्त इस्राएल वंशजो, उनकी वंदना करो!
24 क्योंकि याहवेह ने दुःखितों की शोचनीय,
करुण स्थिति को न तो तुच्छ जाना और न ही उससे घृणा की.
वह पीड़ितों की यातनाएं देखकर उनसे दूर न हुए,
परंतु उन्होंने उनकी सहायता के लिए उनकी वाणी सुनी.