6 याहवेह, अपनी असीम दया तथा अपने करुणा-प्रेम25:6 करुणा-प्रेम ख़ेसेद इस हिब्री शब्द का अर्थ में अनुग्रह, दया, प्रेम, करुणा ये शामिल हैं का स्मरण कीजिए,
जो अनंत काल से होते आए हैं.
7 युवावस्था में किए गए मेरे अपराधों का
तथा मेरे हठीले आचरण का लेखा न रखिए;
परंतु, याहवेह, अपनी करुणा में मेरा स्मरण रखिए,
क्योंकि याहवेह, आप भले हैं!