Pular para o conteúdo
Publicidade

स्तोत्र 82:6-8

OHSS Hindi Contemporary Version

6 "मैंने कहा, ‘तुम "ईश्वर" हो;

तुम सभी सर्वोच्च परमेश्वर की संतान हो.’

7 किंतु तुम सभी की मृत्यु दूसरे मनुष्यों सी होगी;

तुम्हारा पतन भी अन्य शासकों के समान ही होगा."

8 परमेश्वर, उठकर पृथ्वी का न्याय कीजिए,

क्योंकि समस्त राष्ट्रों पर आपका प्रभुत्व है.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    6 मैंने कहा है,

    "तुम ईश्‍वर82:6 या शासक हो,

    और तुम सब परमप्रधान के पुत्र हो।

    7 फिर भी तुम मनुष्यों के समान मरोगे,

    और किसी अन्य शासक के समान

    तुम्हारा भी पतन होगा।"

    8 हे परमेश्‍वर उठ, पृथ्वी का न्याय कर;

    क्योंकि सब जातियाँ तेरी ही हैं।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    6 मैंने कहा था "तुम ईश्वर हो,

    और सब के सब परमप्रधान के पुत्र हो; (यूह. 10:34)

    7 तो भी तुम मनुष्यों के समान मरोगे,

    और किसी प्रधान के समान गिर जाओगे।"

    8 हे परमेश्वर उठ, पृथ्वी का न्याय कर;

    क्योंकि तू ही सब जातियों को अपने भाग में लेगा!

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.