6 अब मुझे यह आश्वासन प्राप्त हो गया है:
कि याहवेह अपने अभिषिक्त को सुरक्षा प्रदान करते हैं.
वह अपने पवित्र स्वर्ग से अपनी भुजा
के सुरक्षा देनेवाले सामर्थ्य के द्वारा उन्हें प्रत्युत्तर देते हैं.
7 कुछ को रथों का, तो कुछ को अपने घोड़ों पर भरोसा हैं,
किंतु हमें भरोसा है याहवेह, हमारे परमेश्वर के नाम पर.
8 वे लड़खड़ाते हैं और उनका पतन हो जाता है,
किंतु हमारा जय होता है और हम स्थिर रहते हैं.