1 संपूर्ण पृथ्वी हर्षोल्लास में, परमेश्वर का जय जयकार करे!
2 परमेश्वर की महिमा के तेज का गुणगान करो;
महिमा का भजन गाकर उनका स्तवन करो.
3 परमेश्वर से कहो, "कैसे आश्चर्यजनक हैं आपके महाकार्य!
ऐसी अतुलनीय है आपकी सामर्थ्य,
कि आपके शत्रु आपके सामने संकुचित होकर झुक जाते हैं.
4 संपूर्ण पृथ्वी आपके सामने नतमस्तक हो जाती है;
सभी देश आपका स्तवन गान करते हैं,
वे आपकी महिमा का स्तवन गान करते हैं."