1 याहवेह का स्तवन हो.
याहवेह के लिए एक नया गीत गाओ,
भक्तों की सभा में उनका स्तवन किया जाए.
3 वे उनकी महिमा में नृत्य के साथ स्तवन करें;
वे खंजरी और किन्नोर की संगत पर संगीत गाया करें.
4 क्योंकि याहवेह का आनंद उनकी प्रजा में मगन है;
वह भोले पुरुष को उद्धार से सुशोभित करते हैं.
5 सात्विक उनके पराक्रम में प्रफुल्लित रहें,
यहां तक कि वे अपने बिछौने पर भी हर्षोल्लास में गाते रहें.