Pular para o conteúdo
Publicidade

स्तोत्र 32:3-5,8

OHSS Hindi Contemporary Version

3 जब तक मैंने अपना पाप छिपाए रखा,

दिन भर कराहते रहने के कारण,

मेरी हड्डियां क्षीण होती चली गईं,

4 क्योंकि दिन-रात

आपका हाथ मुझ पर भारी था;

मेरा बल मानो ग्रीष्मकाल की

ताप से सूख गया.

5 तब मैंने अपना पाप अंगीकार किया,

मैंने अपना अपराध नहीं छिपाया.

मैंने निश्चय किया,

"मैं याहवेह के सामने अपने अपराध स्वीकार करूंगा."

जब मैंने आपके सामने अपना पाप स्वीकार किया

तब आपने मेरे अपराध का दोष क्षमा किया.

8 याहवेह ने कहा, मैं तुम्हें सद्बुद्धि प्रदान करूंगा तथा उपयुक्त मार्ग के लिए तुम्हारी अगुवाई करूंगा;

मैं तुम्हें सम्मति दूंगा और तुम्हारी रक्षा करता रहूंगा.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    3 जब मैं चुप रहा तो दिन भर कराहते-कराहते

    मेरी हड्डियाँ पिघल गईं।

    4 मैं दिन और रात तेरे भारी हाथ के नीचे दबा रहा।

    मेरा बल मानो ग्रीष्मकाल के ताप से क्षीण हो गया। सेला।

    5 मैंने तेरे सामने अपना पाप स्वीकार किया

    और अपना अधर्म न छिपाया।

    मैंने कहा, "मैं अपने अपराध यहोवा के सामने मान लूँगा,"

    और तूने मेरे पाप के दोष को क्षमा कर दिया। सेला।

    8 मैं तुझे बुद्धि दूँगा और जिस मार्ग पर तुझे चलना है

    उस पर तेरी अगुवाई करूँगा;

    मैं तुझ पर अपनी कृपादृष्‍टि रखते हुए तुझे सम्मति दूँगा।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    3 जब मैं चुप रहा

    तब दिन भर कराहते-कराहते मेरी हड्डियाँ

    पिघल गई।

    4 क्योंकि रात-दिन मैं तेरे हाथ के नीचे दबा रहा;

    और मेरी तरावट धूपकाल की सी झुर्राहट

    बनती गई। (सेला)

    5 जब मैंने अपना पाप तुझ पर प्रगट किया

    और अपना अधर्म न छिपाया,

    और कहा, "मैं यहोवा के सामने अपने अपराधों को मान लूँगा;"

    तब तूने मेरे अधर्म और पाप को क्षमा कर दिया। (सेला) (1 यूह. 1:9)

    8 मैं तुझे बुद्धि दूँगा, और जिस मार्ग में तुझे

    चलना होगा उसमें तेरी अगुआई करूँगा;

    मैं तुझ पर कृपादृष्टि रखूँगा

    और सम्मति दिया करूँगा।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.