Publicidade

Salmos 101

1 मैं शफ़क़त और 'अदल का हम्द गाऊँगा;

ऐ ख़ुदावन्द, मैं तेरी मदह सराई करूँगा।

2 मैं 'अक़्लमंदी से कामिल राह पर चलूँगा,

तू मेरे पास कब आएगा?

घर में मेरा चाल चलन सच्चे दिल से होगा।

3 मैं किसी ख़बासत को मद्द — ए — नज़र नहीं रखूँगा;

मुझे कज रफ़तारों के काम से नफ़रत है;

उसको मुझ से कुछ मतलब न होगा।

4 कजदिली मुझ से दूर हो जाएगी;

मैं किसी बुराई से आशना न हूँगा।

5 जो दर पर्दा अपने पड़ोसी की बुराई करे,

मैं उसे हलाक कर डालूँगा;

मैं बुलन्द नज़र और मग़रूर दिल की बर्दाश्त न करूँगा।

6 मुल्क के ईमानदारों पर मेरी निगाह होगी ताकि वह मेरे साथ रहें;

जो कामिल राह पर चलता है वही मेरी ख़िदमत करेगा।

7 दग़ाबाज़ मेरे घर में रहने न पाएगा;

दरोग़ गो को मेरे सामने क़याम न होगा।

8 मैं हर सुबह मुल्क के सब शरीरों को हलाक किया करूँगा,

ताकि ख़ुदावन्द के शहर से बदकारों को काट डालूँ।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_18-40-07-