Publicidade

Salmos 13

1 ऐ ख़ुदावन्द, कब तक? क्या तू हमेशा मुझे भूला रहेगा?

तू कब तक अपना चेहरा मुझ से छिपाए रख्खेगा?

2 कब तक मैं जी ही जी में मन्सूबा बाँधता रहूँ,

और सारे दिन अपने दिल में ग़म किया करू?

कब तक मेरा दुश्मन मुझ पर सर बुलन्द रहेगा?

3 ऐ ख़ुदावन्द मेरे ख़ुदा, मेरी तरफ़ तवज्जुह कर और मुझे जवाब दे।

मेरी आँखे रोशन कर, ऐसा न हो कि मुझे मौत की नींद आ जाए

4 ऐसा न हो कि मेरा दुश्मन कहे,

कि मैं इस पर ग़ालिब आ गया। ऐसा न हो कि जब मैं जुम्बिश खाऊँ तो मेरे मुखालिफ़ ख़ुश हों।

5 लेकिन मैंने तो तेरी रहमत पर भरोसा किया है;

मेरा दिल तेरी नजात से खु़श होगा।

6 मैं ख़ुदावन्द का हम्द गाऊँगा

क्यूँकि उसने मुझ पर एहसान किया है।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-